रीता राय सागर
अगर आपको मिनिमल ज्वेलरी पसंद है तो सिंगल डायमंड स्टड अच्छा विकल्प है। इसका छोटा-सा चमकदार डिजाइन ऑफिस, कॉलेज और रोजमर्रा के लिए भी आसानी से पहना जा सकता है।
फूलों से इंस्पायर्ड नोज पिन आपके लुक में सॉफ्ट और फेमिनिन टच ऐड करती है। छोटे फूल या पंखुड़ियों वाले डिजाइन कुर्ती, सूट और साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं।
मोती की खूबसूरती सिर्फ नेकलेस और ईयररिंग्स तक नहीं है। छोटी-सी पर्ल नोज पिन आपके चेहरे को एलिगेंट लुक देती है।
बहुत ज्यादा चमक पसंद नहीं है तो छोटी गोल्ड बॉल नोज पिन चुनें। इसका सादा डिजाइन जींस-टॉप से लेकर सलवार सूट तक हर तरह के आउटफिट के साथ जंचता है।
कुछ अलग और क्यूट ट्राई करना चाहती हैं तो हार्ट शेप नोज पिन पहन सकती हैं। इसका छोटा-सा डिजाइन कैजुअल और वेस्टर्न आउटफिट के साथ खासतौर पर अच्छा लगता है।
एक ही स्टोन की जगह छोटे-छोटे स्टोन्स से बना फ्लावर डिजाइन चुनें। यह नोज स्टड चेहरे पर का सेंटपीस बन सकता है। इसे पार्टी वियर और फेस्टिव आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं।
अगर आपको मॉडर्न ज्वेलरी पसंद है तो ज्योमेट्रिक डिजाइन ट्राई करें। ट्रायंगल, स्क्वायर और छोटे सर्कल शेप वाले नोज स्टड आपके लुक को थोड़ा कंटेंपरेरी बनाते हैं।
नोज रिंग पहनने का मन है, लेकिन बड़ी नथ पसंद नहीं तो पतली और छोटी गोल्ड हूप चुनें। यह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल कपड़ों दोनों के साथ खूबसूरत लगती है।
रंगीन स्टोन्स वाली नोज पिन आपके सिंपल लुक में थोड़ा कलर जोड़ सकती है। रूबी, एमरल्ड और ब्लू स्टोन वाले छोटे डिजाइन एथनिक आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं।
अगर आपको ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद है तो छोटे मोती या गोल्ड डिटेलिंग वाली नोज पिन चुनें। इसे साड़ी, अनारकली और सूट के साथ पहनकर एथनिक लुक पा सकती हैं।