सुनीता पांडे
मानसून में लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण ठंडा पानी पीने से व्यक्ति कई समस्याओं का शिकार हो सकता है।
ठंडा पानी पीने से दिल की धड़कन की गति पर असर पड़ता है और इससे बॉडी का नर्वस सिस्टम असंतुलित हो सकता है।
मानसून के दौरान ठंडे पानी या फ्रिज में रखे पानी के सेवन से सर्दी, खांसी, छाती में बलगम बनने की समस्या हो सकती है।
कमजोर इम्यूनिटी से अक्सर सिर में दर्द उत्पन्न हो जाता है, ऐसे में बरसात में फ्रिज या कूलर का पानी पीने से बचें।
मानसून के दौरान ठंडे पानी का सेवन करने से गले से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसके कारण व्यक्ति टॉन्सिल्स, गले में खराश, गले में दर्द आदि स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
लगातार ठंडा पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम प्रभावित होता है और खाना पचने में परेशानी हो सकती है।
ठंडा पानी पीने से आंत सिकुड़ जाती हैं और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
कब्ज के साथ-साथ पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
मानसून के दौरान ठंडे पानी का सेवन शरीर के एनर्जी लेवल पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।