अनिल सिंह
DALI Cargo Ship
खबर के मुताबिक चालक दल के सदस्य ‘घबराए हुए’ हैं, और उन्होंने तफ्तीश के दौरान कोई भी बयान नहीं दिया है।
चालक दल के सदस्यों के पास वाईफाई की सुविधा नहीं है और वो बाहरी हलचल से पूरी तरह कटे हुए हैं।
जहाज में मौजूद लोगों को जहाज से उतरने की भी इजाजत नहीं है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जहाज को स्थिर करने का काम चल रहा है।
इस तरह की घटना में लंबा वक्त लगता है ऐसे में जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती चालक दल के सदस्यों को उसी में रहना होगा।
बाहर उनके बार में क्या बात चल रही है इसके बारे में चालक दल के सदस्यों को कोई जानकारी नहीं है।
खबर है कि कुछ हफ्तों के बाद जूनियर सदस्यों को घर भेज दिया जाए, लेकिन सीनियर सदस्यों को जांच पूरी होने तक रुकना होगा।
DALI Cargo Ship
फिलहाल बाल्टीमोर प्रशासन का ध्यान बंदरगाह पर आवागमन को सुचारू करने पर लगा हुआ है।
ये कहा जा सकता है कि जांच पूरी होने में वक्त लगेगा और तब ही भारतीयों के वापसी की संभावना है।