प्रीति शर्मा
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मानसून के समय कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
मानसून में पाचन धीमा हो जाता है, ऐसे में मसालेदार या तला हुआ खाने से बचना चाहिए।
बारिश के समय हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी आदि में कीड़े पनपने का खतरा रहता है।
अगर आप हरी सब्जियों का सेवन कर रहे हैं तो इन्हें अच्छे से साफ कर लें।
बाजार में लंबे समय तक रखे हुए कटे फलों को इस समय खाने से बचना चाहिए।
मानसून में गोलगप्पे, चाट, भेलपूरी जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
खुले में बिकने वाले ये फूड्स इन्फेक्शन का खतरा बढा सकते हैं।
मानसून के दौरान सीफूड खाने से पॉइजनिंग, पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।