सुनीता पांडे
रामानंद सागर की 'रामायण' ने देशभर के दर्शकों के दिलों पर राज किया।
अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई, जिसके बाद दर्शकों ने उन्हें भगवान राम का दर्जा दिया।
बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित रामायण में नितीश भारद्वाज ने राम की भूमिका निभाई थी। हालांकि इसे पिछली रामायण की तरह प्रसिद्धि तो नहीं मिली, लेकिन लोगों का प्यार जरूर मिला।
रामायण पर आधारित फिल्म 'लव कुश' में जितेंद्र ने भगवान राम का किरदार निभाया था।
सीनियर एनटीआर ने 'लव कुसा', 'श्री रामंजनेय युद्धम' और 'सीता राम कल्याणम' जैसी कई फिल्मों में राम का किरदार निभाकर अमिट छाप छोड़ी।
जूनियर एनटीआर ने अपनी पहली फिल्म 'बाला रामायणम' में भगवान राम का सशक्त किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शोभन बाबू ने फिल्म 'संपूर्ण रामायणम' में भगवान राम की भूमिका निभाई थी।
नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत 2011 की फिल्म 'श्री राम राज्यम' में लंका से लौटने के बाद अयोध्या पर भगवान राम के शासन का वर्णन किया गया है।
साउथ सुपरस्टार प्रभास ने फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम का किरदार निभाया था, हालांकि खराब VFX और डायलॉग्स की वजह से फिल्म का काफी आलोचना हुई थी।