सिमरन सिंह
अगर Earbuds में आवाज नहीं आ रही, एक साइड बंद हो गई है या चार्ज नहीं हो रहे, तो घबराने की जरूरत नहीं। कई बार छोटी-सी तकनीकी दिक्कत इसकी वजह होती है।
कई बार Earbuds पूरी तरह डिस्चार्ज हो जाते हैं। उन्हें केस में सही तरीके से रखें और कुछ देर चार्ज होने दें।
Forget करके दोबारा कनेक्ट करें, फोन की Bluetooth सेटिंग में जाएं, Earbuds को Forget Device करें और फिर से Pair करें। इससे कनेक्शन से जुड़ी कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं।
अगर सिर्फ एक Earbud में आवाज आ रही है, तो दोनों Earbuds का आपसी सिंक टूट सकता है। ऐसे में उन्हें रीसेट करना सबसे आसान तरीका है।
दोनों Earbuds को चार्जिंग केस में रखें और उनके टच एरिया या बटन को 10–15 सेकंड तक दबाकर रखें। LED लाइट ब्लिंक होने पर रीसेट पूरा हो जाएगा।
फोन और Earbuds अगर ऐप सपोर्ट करता है दोनों का Software/Firmware अपडेट चेक करें। कई Bluetooth बग अपडेट से ठीक हो जाते हैं।
नए Earbuds खरीदने से पहले ये करें
चार्जिंग केस साफ करें
Bluetooth दोबारा Pair करें
Earbuds Reset करें
फोन Restart करें
Software Update चेक करें