सुनीता पांडे
Apple Vision Pro रियल वर्ल्ड को डिजिटल व्यू में बदलेगा और साथ ही यह यूजर्स को मूवीज, गेम्स और शोज का नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देने का काम करेगा।
Vision Pro किसी भी कमरे को आपके पर्सनल थिएटर में बदल सकता है। इसमें 4K टीवी के मुकाबले बेहतर पिक्सल क्लैरिटी मिलेगी।
Apple Vision Pro हेडसेट को AR और VR तकनीक के मिश्रण से बनाया गया है।
कई अनोखे फीचर्स से लैस इस डिवाइस में वॉइस सर्च ऑप्शन भी मौजूद है। डिवाइस का एआई कैमरा यूजर के शरीर की एक्टिविटी के हिसाब से काम करता है।
एआर मोड में हेडसेट यूजर के लिए एक चश्मे की तरह काम करता है। वीआर मोड में यूजर की आंखों के समाने वर्चुअल लेकिन हकीकत लगने वाली दुनिया होती होगी।
इसके साथ ही सिर्फ आंखों के इशारे से आइकन तक पहुंचकर हेड मूवमेंट से इसे क्लिक किया जा सकता है।
Apple इस तकनीक को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए इसकी कीमत को जितना हो सके कम रखने की कोशिश कर रहा है।
फिलहाल इस डिवाइस को $3,499 यानी 2 लाख 88 हजार की कीमत में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
Apple की योजना है कि 2025 के अंत तक एक सस्ते मॉडल को विजन प्रो के रूप में लॉन्च किया जाएगा।