मनोज पांडे
Apple की ओर से नई iPhone सीरीज iPhone 15 को सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन के कुछ डीटेल्स लीक हो गए हैं।
Apple के अपकमिंग स्मार्टफोन iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी ने ऐपल के नए स्मार्टफोन सीरीज 15 को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है।
लेकिन लॉन्च से पहले ही iPhone 15 को लेकर कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं और संभव है कि कंपनी दूसरे फोन की तरह फोन में भी यूएसबी टाइप सी देगी।
चार्जरलैब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग iPhone 15 सीरीज में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है।
Apple iPhone 15 के सभी स्मार्टफोन मॉडल में वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। अभी तक कंपनी चुनिंदा फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दे रही थी।
लेकिन अब अपकमिंग आईफोन 15 के सभी मॉडल्स में वायरलेस चार्जिंग होगी। Apple ने 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
इसके अलावा एपल की तरफ से यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स आईफोन को तेज गति से चार्ज कर सकेंगे।
iPhone 15 मैगसेफ एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा। ऐपल के मैगसेफ चार्जर की कीमत 16 डॉलर यानी 1300 रुपये हो सकती है।
यूरोपीय संघ ने सभी मोबाइल फोन में एक सामान्य चार्जिंग पोर्ट की घोषणा की थी। इसके बाद Apple ने USB-C चार्जिंग पोर्ट देने का भी वादा किया।
इसलिए ऐसी संभावना है कि ऐपल के अपकमिंग स्मार्टफोन आईफोन 15 में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट होगा। Apple iPhone 15 सीरीज के लॉन्च से पहले iPhone 12 को बंद किया जा सकता है।