प्रीति शर्मा
टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की।
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की और साथ ही नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
तस्वीरों में अनुष्का ने हल्के हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है जो काफी खूबसूरत है।
जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कट-स्लीव ब्लाउज को चुना जो काफी फैशनेबल है।
वहीं, हल्के मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को और निखारा है।
उन्होंने बालों को सामने से खुला छोड़ा और गले में नेकलेस, हाथों में ब्रेसलेट पहना है।
उनके इस लुक को फैंस खूबसूरत, ग्रेसफुल और परफेक्ट फेस्टिव लुक जैसे शब्दों से सराह रहे हैं।
अनुष्का ने एक्टिंग की शुरुआत जी टीवी शो 'यहां मैं घर-घर खेली' से की थी।