रीता राय सागर
मां लक्ष्मी की आकृति वाला एंटीक हार पारंपरिक और रॉयल लुक देता है। साड़ी के साथ इसे पहनकर फेस्टिव से लेकर ब्राइडल लुक तक को खास बनाया जा सकता है।
अगर आपको शाही अंदाज पसंद है तो रानी हार वाला एंटीक नेकलेस ट्राई करें। इसकी लेयर्ड डिजाइन साड़ी और लहंगे दोनों के साथ खूबसूरत लगती है।
लाल या मैरून साड़ी के साथ हरे रंग के पत्थरों वाली एंटीक ज्वेलरी खूबसूरत कंट्रास्ट देती है। फेस्टिव लुक के लिए यह एक शानदार विकल्प हो सकता है।
मोती और एंटीक गोल्ड का कॉम्बिनेशन बेहद क्लासी दिखाई देता है। खास बात यह है कि इसे अलग-अलग रंग की साड़ियों के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
बारीक नक्काशी और पारंपरिक मोटिफ वाला नेकलेस आपके लुक में विरासत वाला अंदाज जोड़ सकता है। सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ यह खास तौर पर जंचेगा।
जालीदार डिजाइन वाले हार हल्के और बेहद आकर्षक नजर आते हैं। अगर आपको ज्यादा भारी ज्वेलरी पसंद नहीं है, तो इस तरह का डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है।
ब्राइडल या किसी खास समारोह के लिए हैवी एंटीक नेकलेस चुना जा सकता है। इसे पहनने के बाद बाकी ज्वेलरी को थोड़ा मिनिमल रखकर संतुलित लुक पाया जा सकता है।एंटीक चोकर
एंटीक चोकर साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि लहंगे के साथ भी खूबसूरत लगता है। इसे झुमकों या छोटे ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
एंटीक चोकर साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि लहंगे के साथ भी खूबसूरत लगता है। इसे झुमकों या छोटे ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
लंबा एंटीक नेकलेस पारंपरिक साड़ी के साथ बेहद एलिगेंट लगता है। इसे अकेले पहनें या छोटे चोकर के साथ लेयर करके रॉयल लुक पाएं।
एक से ज्यादा लेयर वाला एंटीक नेकलेस फेस्टिव और शादी के लुक को और ज्यादा आकर्षक बना सकता है। सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी या ब्राइडल लहंगे के साथ यह स्टाइल खास लगेगा।