सुनीता पांडे
मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, नियासिन, थायमिन जैसे गुण पाए जाते हैं, इसलिए मूंग दाल चीला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
मूंग दाल चीला पेट के लिए काफी हल्का होता है, जो आसानी से पच जाता है।
मूंग दाल चीला में कैलोरी कम होती है जो वजन कम करने में मदद कर सकती है।
मूंग दाल चीला को डाइट में शामिल करके आप हार्ट को स्वस्थ रख सकते हैं।
मूंग दाल से इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है, जिसे नाश्ते में शामिल करना बहुत फायदेमंद होगा।
मूंग दाल का चीला बनाना बहुत आसान है। इसे आप सुबह के नाश्ते में झट से बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए मूंग दाल को भिगोकर पीस लें, फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट मिलाएं। साथ में हल्दी, नमक और हींग डालकर अच्छे से मिक्स करें।
अब तवे पर थोड़ा सा घी, तेल या बटर लगाकर मूंग दाल मिश्रण गोलाई में फैलाएं और शेप दें।
ऊपर से थोड़ा सा घी डालकर पलट दें और दूसरी तरफ से भी हल्का सा लाल होने तक सिकने दें।
अब मूंग दाल चीला को मीठी या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।