दीपिका पाल
बारिश के मौसम में हर किसी को भुट्टा खाना पसंद होता है इसके शरीर को कई सारे फायदे मिलते है।
भुट्टे में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
भुट्टे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है।
भुट्टे में पाया जाने वाला फोलिक एसिड और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
भुट्टे में मौजूद नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को ताज़गी और एनर्जी देते हैं।
कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला भुट्टा वेट लॉस करने वालों के लिए परफेक्ट स्नैक है।
इसमें मौजूद विटामिन E और बी-कॉम्प्लेक्स स्किन की चमक और बालों की मजबूती बढ़ाते है।