प्रीति शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर नवंबर की तस्वीरें डंप की हैं।
इन तस्वीरों में फैंस को उनके नए घर की झलक दिख रही है जो खूब वायरल हो रही है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के नए घर का काम पूरा हो गया है और दोनों ने गृह प्रवेश कर लिया है।
इस मौके पर पूजा करते हुए आलिया ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
आलिया भट्ट तस्वीरों में बेटी राहा और रणबीर के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं।
उनके घर पर लगी तस्वीर में रणबीर सिंह ऋषि कपूर की खास फोटो के आगे हाथ जोड़ रहे हैं।
एक तस्वीर में आलिया भट्ट पूजा में बैठी हैं और उन्होंने बहुत प्यारी साड़ी पहनी है।
आलिया भट्ट अपने नए घर में परिवार के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं।