निक्की राय
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर अब बोलना सीख चुकी हैं। राहा सबसे खूबसूरत स्टार किड्स में से एक हैं।
आलिया और रणबीर के घर साल 2022 में नन्ही मेहमान राहा ने जन्म लिया था। अब राहा दो साल की होने वाली हैं।
राहा जब भी अपने मॉम या डैड के साथ स्पॉट होती है तो मस्ती करती हुई ही नजर आती है। वो काफी चुलबुली हो चुकी हैं।
आलिया अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर पेरेंटिंग को लेकर बात करती नजर आती थीं। अब उन्होंने अपनी बेटी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
आलिया भट्ट ने एल्यॉर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि राहा का पहला शब्द क्या कहेगी इसके लिए घर में लड़ाई तक हो जाती थी।
आलिया ने बताया कि राहा ने पहला शब्द मम्मा कहा था। इस दौरान वो अपनी मॉम के साथ खेल रही थीं।
मम्मा सुनते ही आलिया ने अपना फोन लिया और दोबारा राहा से मम्मा बोलने के लिए कहा। राहा ने एकदम साफ मम्मा कहा था।
एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरे पास वीडियो है राहा के बोलते हुए अगर किसी को प्रूफ चाहिए तो। उन्हें उस वक्त बहुत खुशी हुई थी।