प्रीति शर्मा
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। जैसे हम दिल दे चुके सनम, देवदास, धूम 2, जोधा अकबर आदि।
एक्ट्रेस बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने का ऑफर भी मिला था।
ऐश्वर्या राय ने हॉलीवुड की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था जिसे न करने का मलाल उन्हें अब भी है।
यह फिल्म ऑस्कर विजेता एक्टर ब्रैड पिट की थी। जिसका नाम था मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ।
ऐश्वर्या राय ने डग लियोन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इंटिमेट सीन की वजह से करने से इंकार कर दिया था।
हॉलीवुड की ये फिल्म एंजेलिना जोली को ऑफर हुई। इस फिल्म ने करीब 4112 करोड़ की कमाई की थी।