सुनीता पांडे
वित्त मंत्रालय ने लोकसभा को बताया कि बैंकों में 2,000 रुपये के नोट बदलने की समय सीमा 30 सितंबर, 2023 है और सरकार इसे बढ़ाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।
RBI ने इस साल मई में 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस ले लिया था। अब सवाल 500 के नोट का है?
वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में 500, 1000, 2000 रुपये के नोटों पर बड़ा अपडेट दिया है।
क्या सरकार एक बार फिर से 1000 रुपये का नोट वापस लेकर आ रही है? इसके जवाब में भी वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस बारे में किसी योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है।
बता दें कि साल 2016 में मोदी सरकार ने पहली बार 500 और 1000 रुपये जैसी बड़ी करेंसी को बंद करने का फैसला किया था।
इसके बाद ही 2000 हजार और 500 के नए नोट पेश किए गए थे। अब हाल ही में सरकार ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है।