अभिषेक सिंह
दिल्ली चुनाव में बीजेपी और आम आदमी के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है।
दोनों ही पार्टियां फिल्मों के पोस्टर बनाकर एक दूसरे पर हमला कर रही हैं।
ताजे पोस्टर में बीजेपी ने केजरीवाल को 'मोगैंबो' बनाकर पूर्वांचलियों से नफरत करने वाला बताया है।
इस पोस्टर के जरिए बीजेपी ने दिल्ली शराब घोटाले को मुद्दा बनाते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।
इससे पहले बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को आपदा-ए-आजम करार देते हुए पोस्टर जारी किया था।
पोस्टरवार में आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं हैं। उसने भी बीजेपी को पोस्टर के जरिए ही जवाब दिया है।
आम आदमी पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को गालीबाज करार देकर भारतीय जनता पार्टी पर धावा बोल रही है।
आम आदमी पार्टी रमेश बिधूड़ी को गालीबाज बताते हुए दिल्ली में बीजेपी का सीएम फेस बता रही है।