निक्की राय
आमिर खान और जूही चावला ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों आखिरी बार एक साथ 1997 की फिल्म 'इश्क' में नजर आए।
इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। ये एक संयोग नहीं था बल्कि इसके पीछे का कारण जूही चावला की आमिर खान से नाराजगी थी।
'इश्क' आमिर खान और जूही चावला की सातवीं फिल्म थी जिसमें वे साथ काम कर रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल भी थे।
आमिर खान ने इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान जूही चावला के हाथ पर थूक दिया था। इसके बाद जूही को इतना गुस्सा आया था कि वे रोने लगी थीं।
गुस्से में उन्होंने ये तक कह दिया था कि अब वे सेट पर नहीं आएंगी। दरअसल की शूटिंग के दौरान अक्सर छोटे-मोटे प्रैंक्स होते थे और ऐसे में आमिर खान ने भी जूही चावला के साथ ये किया।
वो मजाक उनपर इतना भारी पड़ गया कि जूही ने उनसे सात साल तक बात नहीं की।
लल्लनटॉप में छपी एक खबर की मानें तो 'इश्क' के सेट पर आमिर ने जूही से कहा था कि उन्हें ज्योतिष विद्या आती है। एक्टर ने दावा किया था कि वे हाथ देखकर उनका फ्यूचर बता सकते हैं।
ऐसे में जूही चावला ने भी अपना हाथ दिखाने के बारे में सोचा। हाथ दिखाते ही एक्टर ने उनके हाथ पर थूक दिया। जूही गुस्से में आग बबूला हो गईं और रोने लगीं।