अंकिता पटेल
निजी कार्य को टालने से समस्या बढ़ेगी। झगड़ों से परेशान होकर काम छोड़ने का मन बनेगा। कार्य सिद्धि के लिए दौड़धूप करनी होगी।
करिअर की सफलता के लिए सही समय का इंजतार करें। धार्मिक कार्यों पर रुचि रहेगी। शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा। पुराना पैसा प्राप्त होगा।
टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी होगी। बुजुर्गों का दिशा-निर्देश लाभकारी रहेगा। सावधानी रखकर कार्य करें, हितकर रहेगा। लापरवाही - करने पर नुकसान होगा।
मांगलिक कार्य संभव है। कार्यक्षेत्र में अपमान हो सकता है। संतान पक्ष को सफलता। मिलेगी। सहयोग लाभकारी रहेगा। सामाजिक कार्यों में लगाव रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।
कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। वैभव-विलासिता के कार्यों पर खर्च होगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। रोजगार के कार्यों में वृद्धि होगी।
मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। आकस्मिक लाभ संभव है। मानसिक शांति मिलेगी। शादी-विवाह के कार्यों में सफलता का योग है।
नजदीकी लोगों के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है। आप जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। रोजगार आदि की प्राप्ति होगी। मित्रवर्ग आपकी मदद करेगा।
जैसा चाहेंगे वैसा हो पाना मुश्किल है। विरोधी वर्ग प्रबल होगा। भागदौड़ अधिक करनी होगी। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा।
घरेलू आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पुराने पेंडिंग कार्य पूरे होंगे। माता-पिता की आशाओं की पूर्ति होगी। व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझेंगे। कामकाज में परिवार का अच्छा सहयोग रहेगा। समय को देखकर कार्य करें। अधीनस्थ लोगों का विरोध बढ़ सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से प्रसन्नता होगी। पुराना कर्ज चुकता होने की संभावना है। शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
नए सौदे लाभकारी रहेंगे। दौड़धूप से रुका कार्य अच्छी तरह बन जाएगा। भूमि-भवन संबंधी मामलों में विजय मिलेगी। वाहन का सुख मिलेगा।