5 अक्टूबर का राशिफल: 12 राशियों के लिए धन, करियर और रिश्तों के खास संकेत

अंकिता पटेल

मेष राशि

मित्रों से कहा-सुनी हो सकती है। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। श्रम प्रयास से अभीष्ट की प्राप्ति होगी। नौकर-चाकरों का सहयोग मिलेगा।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

पारिवारिक योजना में परिवर्तन होगा। आकस्मिक धनलाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, निजी कार्यों में खर्च होगा।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

लेन-देन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। प्रियजनों से विवाद को टालें। व्यर्थ व्यय होगा।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

व्यापार में नए लोग साथ आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। पुराना कार्य बनेगा, संतोष मिलेगा।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

लेन-देन का मामला सुलझने का आसार है। भौतिक सुख-सुविधा पर खर्च होगा। जोखिम के कार्यों में रुचि रहेगी। मनोकांक्षा की पूर्ति होगी।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

अनुभव की कमी से लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है। अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे। किए गए प्रयासों में लाभ होगा।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं। आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति होगी। संपत्ति विवाद का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

युवाओं को करिअर में बेहतर सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में गलती हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग है। अनावश्यक परिश्रम होगा।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

अच्छे अवसर सामने आएंगे। अनुशासन की कमी से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मनोनुकूल काम बनेगा।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

पुराना विवाद हल होगा। तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा पर कम।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

समय पर मदद न मिलने से निराशा होगी। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। समय के अनुरूप कार्य करें, पुराना कार्य बनेगा।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

कौन हैं T.T.V. Namboori और S. Viswanadh? भारतीय खिलाड़ियों के आधिकारिक नाम

Swipe Up