Aaj Ka Rashifal: 27 सितंबर को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क?

अंकिता पटेल

मेष राशि

बातों-बातों में नए काम की शुरुआत हो सकती है। आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे। कामकाजी यात्रा होगी।

मेष राशि | फोटो डिजाइन

वृषभ राशि

आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज कल पर न टालें। किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा, धार्मिक कार्य बनेगा।

वृषभ राशि | फोटो डिजाइन

मिथुन राशि

जमीन-जायदाद संबंधी कार्य बनने का योग है। अनावश्यक विवादों को टालें। संयम रखकर कार्य करें। सफलता प्राप्ति का योग है। प्रवास में सतर्क रहें।

मिथुन राशि | फोटो डिजाइन

कर्क राशि

घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा। आर्थिक विकास हो सकता है। सम्मान मिलेगा। गलत बदलाव से बचें।

कर्क राशि | फोटो डिजाइन

सिंह राशि

आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य कुशलता का विकास होगा। निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी, किए गए प्रयास सफल होंगे।

सिंह राशि | फोटो डिजाइन

कन्या राशि

पड़ोसी से विवाद हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी। धन लाभ का योग है। मित्र मिलन का योग है।

कन्या राशि | फोटो डिजाइन

तुला राशि

मांगलिक कार्यों का योग है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहनादि का सुख मिलेगा। दूर गए मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि | फोटो डिजाइन

वृश्चिक राशि

दांपत्य जीवन में सुधार होगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दैनिक कार्यों की अधिकता रहेगी, परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि | फोटो डिजाइन

धनु राशि

व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा, समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा। मित्र मिलन होगा।

धनु राशि | फोटो डिजाइन

मकर राशि

इच्छित सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव संभव। आत्मविश्वास एवं मनोबल बना रहेगा। पारिवारिक यात्रा सुखद एवं आनंददायक रहेगी।

मकर राशि | फोटो डिजाइन

कुंभ राशि

श्रम साध्य कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। प्रवास का योग है। आमोद-प्रमोद पर खर्च होगा। आलस्य को त्यागना हितकर रहेगा।

कुंभ राशि | फोटो डिजाइन

मीन राशि

संतान पक्ष से सुख एवं संतोष रहेगा। लेखन, अध्ययन एवं मनोरंजन के कार्यों में रुचि रहेगी। जोखिम के कार्यों में न उलझें। परिश्रम अधिक होगा।

मीन राशि | फोटो डिजाइन

Low Budget Trip: कम बजट में घूमना है तो देखें भारत की 10 शानदार जगहें, 10 हजार में होगा काम

Swipe Up