सोनाली झा
अदार जैन और उनकी मंगेतर अलेखा आडवाणी की शादी का जश्न शुरू हो गया है।
अदार जैन और अलेखा आडवाणी ने शनिवार को रोका समारोह किया, जिसमें कई बी-टाउन सेलेब्स शामिल हुए।
अदार जैन ने मंगलवार रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
अदार जैन ने फोटोज के कैप्शन में लिखा है कि हमेशा और हमेशा।
एक फोटो में समारोह से पहले जोड़े को एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए दिखाया गया।
दूसरी तस्वीर में अदार जैन और अलेखा आडवाणी एक साथ सोफे पर लेटे हुए दिखाया गया।
एक तस्वीर में अदार जैन में घुटने पर बैठकर अलेखा के लिए प्यार का इजहार किया है।
अदार और अलेखा का रिश्ता नवंबर 2023 में सार्वजनिक हुआ था।
अदार ने सितंबर में समुद्र के किनारे एक मनमोहक प्रस्ताव के साथ अलेखा आडवाणी से अपनी सगाई की घोषणा की थी।