गर्मी में कार के अंदर ना रखे यह चीजे

सिमरन सिंह

गर्मी में कार बन जाती है ओवन

भारत के कई राज्यों में तापमान 45°C के पार पहुंच चुका है। ऐसे में धूप में खड़ी बंद कार के अंदर तापमान 60°C से 70°C तक पहुंच सकता है। यही वजह है कि कार में रखी कुछ चीजें खतरनाक साबित हो सकती हैं।

Source: Pinterest

मोबाइल और पावर बैंक से बड़ा खतरा

लिथियम-आयन बैटरी तेज गर्मी में ओवरहीट हो सकती है। इससे बैटरी फूलना, खराब होना या ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। डैशबोर्ड पर रखा मोबाइल सबसे ज्यादा जोखिम भरा माना जाता है।

Source: Pinterest

लैपटॉप भी बन सकता है मुसीबत

बहुत से लोग कार में लैपटॉप छोड़ देते हैं। लेकिन तेज गर्मी बैटरी और इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। कई मामलों में शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Source: Pinterest

पानी की बोतल भी पड़ सकती है भारी

प्लास्टिक की पारदर्शी बोतल सूरज की रोशनी को लेंस की तरह फोकस कर सकती है। इससे सीट या प्लास्टिक पार्ट्स पर ज्यादा गर्मी जमा हो सकती है। साथ ही गर्मी में प्लास्टिक के केमिकल पानी में मिल सकते हैं।

Source: Pinterest

डैशबोर्ड पर चश्मा रखना खतरनाक

चश्मे के लेंस सूरज की किरणों को एक जगह फोकस कर सकते हैं। इससे गर्मी बढ़ सकती है और नुकसान हो सकता है। तेज तापमान में चश्मे का फ्रेम भी खराब या पिघल सकता है।

Source: Pinterest

सैनिटाइजर से लग सकती है आग

हैंड सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है, जो काफी ज्वलनशील होता है। गर्मी में इसकी वजह से आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसे हमेशा ठंडी जगह पर रखें।

Source: Pinterest

डिओडोरेंट और स्प्रे भी रिस्की

डिओडोरेंट और हेयर स्प्रे जैसे एयरोसोल कंटेनर प्रेशर गैस से भरे होते हैं। कार का तापमान बढ़ने पर ये फट भी सकते हैं। इसलिए इन्हें कार में छोड़ना सुरक्षित नहीं माना जाता।

Source: Pinterest

कार में लाइटर छोड़ना पड़ सकता है भारी

लाइटर के अंदर ज्वलनशील गैस होती है। ज्यादा गर्मी में गैस का दबाव बढ़ सकता है और विस्फोट का खतरा पैदा हो सकता है। एक छोटी चिंगारी भी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती है।

Source: Pinterest

गर्मियों में रखें ये सावधानियां

कार पार्क में खतरनाक चीजें साथ ना ले जाएं, कार को सनशेड या छांव में पार्क करें, बच्चों और पालतू जानवरों को कार में न छोड़ें, खिड़कियां हल्की खुली रखें थोड़ी सी सावधानी आपकी कार को सुरक्षित रख सकती है

Source: Pinterest

पेट्रोल-डीजल का खर्च कर रहा परेशान? 7 ट्रिक्स से बढ़ेगा कार का माइलेज

Swipe Up