वर्कआउट के बिना वजन घटाने के 5 स्मार्ट तरीके

सिमरन सिंह

जिम जाना

वजन घटाने के लिए जिम जाना या घंटों वर्कआउट करना जरूरी नहीं है। कुछ स्मार्ट आदतें अपनाकर भी आप फिट और स्लिम दिख सकते हैं।

बिजी लाइफस्टाइल

अगर आप बिज़ी लाइफस्टाइल के कारण एक्सरसाइज़ नहीं कर पा रहे हैं, तो इन 5 आसान तरीकों को अपनाकर वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

खाने को धीरे-धीरे चबाएं

जल्दी-जल्दी खाने से ज्यादा खाना खा लेते हैं और पेट देर से भरता है। धीरे-धीरे चबाकर खाने से पेट जल्दी भरता है और आप कम कैलोरी कंज़्यूम करते हैं।

सही डाइट अपनाएं, क्रैश डाइट नहीं

क्रैश डाइट से वजन तो कम होता है लेकिन यह हेल्दी नहीं है। बैलेंस डाइट में आप ग्रीन टी, नींबू पानी और हाई-फाइबर फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

ज्यादा पानी पिएं और सही समय पर खाएं

खाने से 30 मिनट पहले 1 गिलास पानी भूख कम करता है, और रोजाना 8-10 गिलास पानी मेटाबॉलिज्म तेज करेगा, जिससे वजन कम होगा।

अच्छी नींद लें और स्ट्रेस कम करें

कम नींद लेने से वजन बढ़ता है, हॉर्मोन असंतुलित होते हैं और भूख बढ़ाते हैं। रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद तनाव कम करती है। इसमें मेडिटेशन या रिलैक्सिंग एक्टिविटीज़ शामिल करें।

घर के छोटे-छोटे काम खुद करें

एक्सरसाइज़ न करने पर रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों से खुद को एक्टिव रखें। सीढ़ियां चढ़ना, घर की सफाई करना, टहलना और स्टैंडिंग वर्कस्टेशन का इस्तेमाल करना।

ये भी पढ़े

रोजाना नारियल पानी पीने का क्या होता है फायदा ?

ये भी पढ़ेये भी पढ़े