प्रीति शर्मा
सर्दियों में जरा सी लापरवाही जुकाम, खांसी और बुखार जैसी दिक्कतें बढ़ा देती हैं।
विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मौसमी फल सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक संतरा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर ठंड लगने की समस्या को कम करता है।
सर्दियों में सेब का सेवन दिल को स्वस्थ रखता है और पाचन के लिए अच्छा होता है।
सर्दियों में खून की कमी दूर करने के लिए अनार किसी वरदान से कम नहीं है।
इस फल में विटामिन सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद चीकू बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
सर्दियों में थकान और सुस्ती महसूस होती है तो चीकू को खा सकते हैं।