सिमरन सिंह
शहर के ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलना और क्लच दबाना पड़ता है। इससे हाथों और कलाई पर जोर पड़ता है। ऐसी परेशानी कम करने में Slip-And-Assist Clutch टेक्नोलॉजी मदद कर सकती है।
इस टेक्नोलॉजी में दो फीचर मिलते हैं। Assist क्लच दबाने के लिए कम ताकत लगाने में मदद करता है, जबकि Slipper अचानक गियर डाउन करने पर पिछले पहिये को फिसलने से बचाने में मदद करता है।
Assist मैकेनिज्म की वजह से हल्के क्लच स्प्रिंग इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे क्लच लीवर दबाने में करीब 20 से 30% तक कम ताकत लग सकती है। यानी ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाना थोड़ा आसान हो जाता है।
Hunter 350 में Slip-And-Assist Clutch मिलता है। इसमें 349cc इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये है।
इस बाइक में TVS का A-RT स्लिपर क्लच मिलता है, जो क्लच दबाने की मेहनत करीब 22% कम करता है। इसमें GTT टेक्नोलॉजी भी है। इसका 197.75cc इंजन Sport मोड में 20.53 bhp पावर देता है। शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये है।
Yamaha MT-15 V2 में Assist & Slipper Clutch दिया गया है। इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 18.1 bhp पावर और 14.1 Nm टॉर्क देता है। साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स, डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी है। कीमत 1.65 लाख रुपये से शुरू होती है।
Pulsar NS400Z में स्लिपर और असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड मिलता है। इसका 373.27cc इंजन 39.5 bhp पावर और 35 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, चार राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। शुरुआती कीमत 1.91 लाख रुपये है।
Honda CB350 के तीनों वेरिएंट में Slip-And-Assist Clutch दिया गया है। इसमें 348.36cc इंजन मिलता है, जो 20.8 bhp पावर और 30 Nm टॉर्क देता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स और डुअल-चैनल ABS भी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है।
इन पांचों बाइक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर नजर डालें तो Hunter 350 सबसे कम कीमत पर आती है। इसके बाद Apache RTR 200 4V, MT-15 V2, Pulsar NS400Z और Honda CB350 का नंबर आता है। कीमत के साथ इंजन, पावर और अपनी राइडिंग जरूरतों की तुलना जरूर करें।
Slip-And-Assist Clutch ट्रैफिक में क्लच दबाने की मेहनत कम कर सकता है और अचानक गियर डाउन करने पर बाइक को ज्यादा स्थिर रखने में मदद करता है। हालांकि, बाइक चुनते समय टेस्ट राइड लें और फीचर्स के साथ कीमत, सीट हाइट और आराम भी जांचें।