Rashifal Today: जानें सभी 12 राशियों का हाल, किस राशि को मिल सकता है नया अवसर?

अंकिता पटेल

मेष राशि

वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों की कहा-सुनी का मलाल रहेगा। दायित्वों की पूर्ति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा। दिखावे के कारण खर्च अधिक होगा। पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भ्रमण व मनोरंजन का योग है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे मान-सम्मान में कमी हो।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

किसी की सिफारिश से रुका कार्य पूरा होगा। ऐसा कार्य बनेगा, जिससे निजी सुख में वृद्धि होगी। उठाईगीरों से सावधानी रखें।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे। संतान संबंधी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा। देशाटन तथा वाहन सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

जोखिम के कार्यों से बचें। पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी। पदोन्नति में सुख का अनुभव होगा। उलझनों के साथ सफलता मिलने का योग है।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

अपूर्ण समाचारों पर लिए गए फैसले बदलने पड़ेंगे। भौतिक सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

धीमी शुरुआत के बाद भी कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। संतोष बना रहेगा।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

नए मकान पर विचार होगा, किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी, किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

निजी कार्यों को टालने से समस्या बढ़ सकती है। किसी बड़े आयोजन पर विचार-विमर्श होगा। खानपान की अनियमितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

युवाओं को अच्छी सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। संतान के कार्यों में व्यय होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी वांछनीय।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं। विवाद से बचना चाहिए। पारिवारिक सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य बनेगा।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

रुकी योजनाएं फिर शुरू हो सकती हैं। दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी हो।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

Latest Diamond Mangalsutra: डायमंड मंगलसूत्र के 10 लेटेस्ट डिजाइन, मॉडर्न लुक के लिए करें ट्राई

Swipe Up