18 नवंबर राशिफल: कुछ राशियों को मिलेगी सफलता, कुछ को खर्चों से रहना होगा सावधान

अंकिता पटेल

मेष राशि

अटकी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नौकरी एवं राजनैतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

विवाह की चर्चाएं आगे बढ़ेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं पर विस्तार होगा। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेगा।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

नया घर खरीदने या घर की साज-सज्जा कराने का मन बनेगा, मेहमानों के कारण व्यस्तता रहेगी। आय से अधिक धन व्यय होगा। कामकाज में शिथिलता रहेगी, स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

निधर्धारित कार्यक्रमों को बदलना पड़ सकता है। निजी कार्यों को टालने से समस्या बनेगी। व्यर्थ की चिंता एवं मानसिक तनाव रहेगा।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

लिए गए फैसले बदलने की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधा पर खर्च होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। दिनचर्या नियमित रहेगी।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, सुख, संतोष मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। समस्या हल होगी।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी। भूमि, भवन, मकान आदि के कार्यों का लाभ होगा। वाहन के प्रयोग में सतर्कता वांछनीय। विवादों से दूर रहें।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

जिद में लिए गए फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शिक्षा के कार्यों में संतोष रहेगा। उन्नति का योग है।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। शत्रु वर्ग पराजित होगा। प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी। लगन और निष्ठा बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पत्नी का सुख एवं सहयोग रहेगा। मित्र मिलन होगा।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

समय पर तौर तरीकों में बदलाव कर लें। लाभ मिलेगा। धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आएगी। आलस्य का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान पक्ष का सुख मिलेगा। मनोनुकूल कार्य होगा। लेखन तथा अन्य कार्यों में रुचि रहेगी।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

925 Silver Ring Design: पैरों की खूबसूरती में लगाएंगी चार चांद 925 सिल्वर की ये 10 बिछिया

Swipe Up