अंकिता पटेल
अधिकारियों से मेलजोल में अच्छी सफलता मिलेगी। भूमि-भवन का काम बनेगा। शारीरिक सुख एवं मानसिक प्रसन्नता रहेगी। कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा।
समय के साथ तौर तरीकों में बदलाव का मन बनेगा। धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आएगी। आय से अधिक व्यय होगा। विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
रोक-टोक से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होगी। धैर्य रखकर कार्य करना अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से हानि संभव।
अध्ययन में अच्छो सफलता मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे। मांगलिक कार्यों पर व्यय होगा। अनुशासन बना रहेगा।
वाणी के असंयम से परिचितों को नाराज ॐ कर देंगे। आध्यात्मिक अभिरुचि में वृद्धि होगी। धार्मिक सत्संग बना रहेगा। रुके कार्यों के बनने का योग है।
लिए गए फैसले को बदलने की स्थिति बनेगी। कारोबारी यात्रा होगी। खानपान की अनियमितता रहेगी। शारीरिक श्रम अधिक करना होगा।
भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा। ले-देकर काम कराने की योजना सफल होगी। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से नवीन कार्य में सफलता मिलेगी।
वैचारिक गतिरोध दूर होगा। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी। उत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे, भूमि, भवन, मकान आदि का काम बनेगा।
लोग दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। धन व्यय की अधिकता रहेगी। परिश्रम एवं भागदौड़ करनी होगी।
कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी। मनोबल बना रहेगा। साहसिक प्रयत्नों से शत्रुओं का शमन होगा। धार्मिक कार्यों की पूर्ति होगी।
जिद में लिए निर्णय जी का जंजाल बनेंगे। सलाह लेकर काम करना लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास एवं परिश्रम से लाभ होगा। नया अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि रहेगी।
बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कानूनी मामले सुलझेंगे। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जोखिम के कार्यों से बचने का प्रयास करें।