अंकिता पटेल
राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी, विकास के कार्यों में गति आएगी। नवीन संबंधों में प्रगाढ़ता का योग है। मांगलिक कार्यों के बनने का योग है।
भूमि, भवन, संपत्ति के कार्यों में व्यय होगा। आमोद-प्रमोद में खर्च विशेष हो सकता है। शुभ संदेश प्राप्त होगा।
शिक्षा प्रतियोगिता में मित्रों का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए सभी कामकाज अच्छी तरह से बनेंगे। परोपकारी कार्यों में यश प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी व सतर्कता वांछनीय है। मान-सम्मान एवं संयम रखकर कार्य करना हितकर रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
चोट-चपेट के प्रति सावधानी रखें। अत्यधिक क्रोध से बचने का प्रयास करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पुराने कार्यों को पूरा करने का प्रयास होगा।
रोजगार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। अनावश्यक विवादों को टाल देना ही हितकर रहेगा। साहस बढ़ेगा।
धार्मिक कार्यों की पूर्ति होगी। मानसिक तुला स्थिति संतुलित रहेगी। कार्यों के प्रति लगन व निष्ठा रहेगी। उतावलेपन में निर्णय न लें।
सत्संग में रुचि रहेगी। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। मकान, दुकान, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।
आकस्मिक धन लाभ होगा। संतान को समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। दूरदराज की यात्राओं को टालें।
आय से अधिक धन व्यय होगा, मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रक्त संबंधियों से विरोधाभास होगा। हिम्मत बनाए रखें।
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद होने की आशंका है। धैर्य से काम लें।
अनपेक्षित आगंतुकों से दैनिक कार्य में व्यवधान आएगा। उत्तेजना एवं आवेश में नियंत्रण रखें। संपत्ति विवादों का सरलता से समाधान होगा।