सिमरन सिंह
दुनिया में हर जगह समय अलग-अलग होता है।
दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां दिन हो या रात, घड़ी कभी 12 नहीं बजाती।
यह शहर दुनिया के सबसे खूबसूरत देश स्विटजरलैंड में है। इसका नाम सोलोथर्न है।
यहां के लोग 11 नंबर के दीवाने हैं, उन्होंने अपनी घड़ियों में कभी 12 नंबर नहीं रखा।
शहर की सभी घड़ियां 11 तक ही हैं, यहां तक कि यहां के चर्च और चैपल में भी 11 तक ही नंबर हैं।
शहर की सभी घड़ियां 11 तक ही हैं, यहां तक यहां 12 नहीं है
सेंट उर्सस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर है, चर्च को बनने में 11 साल लगे थे। इसमें सिर्फ़ 11 दरवाज़े और 11 खिड़कियाँ हैं।
यहाँ बहुत से लोग अपना जन्मदिन 11 तारीख़ को मनाते हैं, लोगों को दिए जाने वाले तोहफ़े भी 11 से जुड़े होते हैं।
यहाँ के लोगों को 11 नंबर बहुत पसंद है, इसलिए वे ज़्यादातर चीज़ों को 11 नंबर से जोड़ते हैं।
सोलोरथन के लोग मेहनत की वजह से ज़िंदगी में दुखी थे। तभी इस शहर की पहाड़ियों से एक एल्फ़ आया।
उसने लोगों को प्रोत्साहित करना शुरू किया, जिससे लोगों के जीवन में खुशियाँ आईं।
एल्फ़ के पास शक्तियाँ थीं, जर्मन भाषा में एल्फ़ का मतलब 11 होता है, इसलिए सोलोरथन के लोगों ने हर काम को 11 से जोड़ दिया।