WhatsApp के खास फीचर्स जो है खास

सिमरन सिंह

बिना ब्लू टिक दिखे मैसेज पढ़ें

मैसेज पढ़ना चाहते हैं लेकिन सामने वाले को पता न चले? फोन में Airplane Mode ऑन करें। फिर WhatsApp खोलकर मैसेज पढ़ लें। ब्लू टिक नहीं जाएगा।

All Source: Pinterest

नोटिफिकेशन बार से ही करें रिप्लाई

ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं। नोटिफिकेशन पैनल में आए मैसेज पर Reply पर टैप करें। वहीं से जवाब भेज दें।

बिना चैट खोले मैसेज पढ़ें

नोटिफिकेशन बार को नीचे खींचें। मैसेज का प्रीव्यू देख लें। चैट ओपन नहीं होगी, ब्लू टिक भी नहीं जाएगा।

खास लोगों के लिए अलग रिंगटोन सेट करें

किसी खास कॉन्टैक्ट की चैट खोलें। Contact Info में जाकर Custom Notification चुनें। अलग टोन सेट करें।

फिंगरप्रिंट लॉक से रखें ऐप सुरक्षित

Settings > Privacy में जाएं। Fingerprint Lock ऑन करें। अब बिना फिंगरप्रिंट के कोई चैट नहीं खोल पाएगा।

जरूरी मैसेज को करें स्टार मार्क

किसी मैसेज को होल्ड करें। ऊपर दिख रहे Star Icon पर टैप करें। बाद में Starred Messages में आसानी से ढूंढें।

WhatsApp Web से करें बड़े स्क्रीन पर चैट

फोन में WhatsApp खोलें। Linked Devices पर जाएं। कंप्यूटर पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें। अब लैपटॉप से चैट करें।

मीडिया ऑटो डाउनलोड बंद करें

Settings > Storage and Data में जाएं। Auto Download ऑप्शन को कंट्रोल करें। डेटा और स्टोरेज दोनों बचाएं।

चैट को पिन करें

जरूरी चैट को होल्ड करें। Pin Icon पर टैप करें। वह चैट हमेशा सबसे ऊपर रहेगी।

Last Seen और Profile Privacy कंट्रोल करें

Settings > Privacy में जाएं। Last Seen, Profile Photo, About को अपनी पसंद से सेट करें। अपनी प्राइवेसी खुद तय करें।

आज लॉन्च होगी नई Nissan Gravite MPV, कीमत जान खुश होगा आम आदमी

Swipe Up