World Beard Day 2026: दाढ़ी को स्टाइलिश ही नहीं, हेल्दी भी रखना है तो जानें ये बातें

रीता राय सागर

Beard सिर्फ फैशन नहीं

दाढ़ी आपकी पर्सनैलिटी का हिस्सा हो सकती है, लेकिन अच्छी दाढ़ी के लिए ग्रूमिंग भी उतनी ही जरूरी है।

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

Beard को साफ रखना जरूरी

दाढ़ी में पसीना, धूल और खाने के छोटे कण जमा हो सकते हैं। इसलिए चेहरे के साथ दाढ़ी की सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

Beard ऑयल का इस्तेमाल

अगर आपका दाढ़ी बहुत ड्राई महसूस होती है, तो थोड़ी मात्रा में दाढ़ी के तेल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से बचें।

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

नीचे की स्किन को न भूलें

दाढ़ी के नीचे की त्वचा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। नियमित सफाई और मॉइश्चराइजिंग से ड्राईनेस और इरिटेशन कम करने में मदद मिलती है।

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

कंघी करना भी जरूरी

अगर आप भरी हुई दाढ़ी रखते हैं, तो कंघी करने से दाढ़ी के बाल व्यवस्थित रहते हैं और ओवर ऑल लुक बेहद ग्रूम्ड और पुट टुगेदर लगता है।

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

ट्रिमिंग भी है जरूरी

दाढ़ी लंबी हो या छोटी, समय-समय पर ट्रिमिंग करने से शेप बनी रहती है औऱ आपकी लुक अधिक क्लीन और पॉलिश्ड लगता है।

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

हर व्यक्ति का ग्रोथ पैटर्न अलग होता है

दाढ़ी की थीकनेस और ग्रोथ हर व्यक्ति में अलग हो सकती है। इसके लिए आपके जेनेटिक्स जिम्मेदार होते है।

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

बार-बार शेविंग से दाढ़ी अच्छी होती है

यह एक आम मिथ है कि बार-बार शेव करने से दाढ़ी ज्यादा मोटी या तेजी से बढ़ती है। वास्तव में शेविंग का दाढ़ी की ग्रोथ से कोई लेना-देना नहीं है।

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

कॉन्फिडेंस है सबसे जरूरी

आप चाहे दाढ़ी रखें या क्लीन शेव रहें। वास्तव में स्टाइल वही है, जिसे आप आसानी से मैनेज कर सकें और जिसमें आप खुद को कॉन्फिडेंस महसूस करें।  

बियर्ड डे | फोटो.सोशल मीडिया

Silver Anklet Designs: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये 10 पायल की डिजाइन, डेली वियर से फेस्टिव लुक तक

Swipe Up