अपूर्वा नायक
साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन का एंग्री यंग मैन लुक उनके सबसे बेहतरीन लुक्स में से एक है।
साल 1975 में आयी फिल्म दीवार में अमिताभ बच्चन का नॉटेड ब्लू शर्ट लुक भारतीय सिनेमा इतिहास के सबसे प्रसिद्ध स्टाइल्स में से एक है।
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में जय के किरदार में अमिताभ का लुक बेहद कूल और रफ-एंड-टफ था।
साल 1978 में आयी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था। जिसमें पहले लुक में वो शातिर और मॉडर्न डॉन के रूप में नजर आए थे, तो वहीं दूसरे लुक में बंडी (जैकेट) और पान चबाते हुए देसी लुक नजर आए थे।
साल 2000 में आयी फिल्म मोहब्बतें में गुरुकुल के सख्त प्रिंसिपल नारायण शंकर के रूप में उनका लुक बेहद संजीदा और रोबीला था।
साल 2009 में आयी फिल्म पा में अमिताभ बच्चन ने इस लुक के लिए उन्होंने वर्ल्ड-क्लास प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया था, जिसे पहचानने में उनके करीबी भी धोखा खा गए थे।
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म पीकू में पेट की समस्याओं से परेशान होकर बढ़ा हुआ पेट (फैमिली पैक) ने अमिताभ बच्चन के इस लुक की मुख्य विशेषताएं थीं।