प्रतीकात्मक तस्वीर  
विदेश

पाक अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पाक पायलटों की मौत

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के घांचे जिले के सियाचिन में सेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो पाकिस्तानी पायलटों की मौत हो गई। दुर्घटना की वजह खराब मौसम का कारण बताया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1467857582002155522

पाकिस्तान आर्मी पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस हैलीकाप्टर दुर्घटना में दोनों पायलट मेजर इरफान बेरचा और मेजर राजा जीशान की मौत हुई है। साथ ही बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना के जवान और बचाव हेलीकाप्टर दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। ज्ञात हो कि काराकोरम रेंज में स्थित सियाचिन ग्लेशियर 1984 से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य विवाद का केंद्र रहा है।

 पहले भी हुई ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में विमान दुर्घटना की दो ऐसी ही घटना हुई थी। लेकिन घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं थी। पहली घटना पाकिस्तान के पंजाब में अटक के पास हुई थी जब पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) का लड़ाकू प्रशिक्षक विमान 6 अगस्त को नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पीएएफ के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा था कि दोनों पायलट  सुरक्षित जेट से बाहर निकल गए थे। 

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान