वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

102 डिग्री बुखार में अस्पताल पहुंचा शख्स, ऑटो में छूट गया बटुआ; Rapido ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल

Honest Auto Driver : 102 डिग्री बुखार में अस्पताल पहुंचे हैदराबाद के एक शख्स का बटुआ Rapido ऑटो में छूट गया। ड्राइवर ने अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर उसे बटुआ लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।

हितेश तिवारी

Rapido Driver Viral Video : हैदराबाद में Rapido ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी का एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 102 डिग्री बुखार से पीड़ित एक शख्स अस्पताल जाने की जल्दी में अपना बटुआ ऑटो में ही भूल गया।

उस समय उसकी तबीयत पहले से खराब थी और बटुआ खोने की चिंता ने उसे और परेशान कर दिया। लेकिन Rapido ड्राइवर ने जिस तरह स्थिति संभाली, उसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में दिखाई गई इस घटना की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और ड्राइवर की ईमानदारी को मिसाल बता रहे हैं।

Rapido ड्राइवर ने लौटाया यात्री का पर्स

यह वीडियो हैदराबाद के इंस्टाग्राम यूजर पार्व शर्मा ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार होने की वजह से वह खुद गाड़ी नहीं चला सकते थे, इसलिए पत्नी के साथ Rapido ऑटो से अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर से मिलने के बाद जब वे बाहर निकले तो उन्हें पता चला कि उनका बटुआ गायब है।

घबराकर उन्होंने तुरंत ऑटो ड्राइवर को फोन किया। ड्राइवर ने पीछे की सीट चेक की तो बटुआ वहीं मिला। उसने भरोसा दिलाया कि वह एक-दो घंटे के भीतर बटुआ वापस पहुंचा देगा।

इतना ही नहीं, उसने कई घंटों तक अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर की ताकि शर्मा को यह पता रहे कि वह कहां है और उन्हें किसी तरह की चिंता न हो। बाद में ड्राइवर खुद अस्पताल पहुंचा और सुरक्षित तरीके से उनका बटुआ लौटा दिया।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। कुछ यूजर्स ने अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाओं को भी साझा किया, जहां ड्राइवरों ने उनकी खोई हुई चीजें लौटाईं।

वहीं Rapido ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे कैप्टन कंपनी के लिए गर्व की बात हैं और ग्राहक की सराहना संबंधित ड्राइवर तक जरूर पहुंचाई जाएगी। लोगों का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे नेक काम समाज में भरोसा और इंसानियत दोनों को मजबूत बनाते हैं।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना