वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

मेट्रो में यात्री ने सुखाने के लिए टांगा रेनकोट, लोग बोले- ‘भाई चाय भी बना लेते!’

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली-NCR में बारिश के बीच दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री ने कोच की रेलिंग पर रेनकोट सुखाने के लिए टांग दिया।

हितेश तिवारी

Metro Raincoat Video : दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। हालांकि, बारिश कितनी भी तेज हो, लोगों का काम पर जाना नहीं रुकता। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग रोजाना दिल्ली मेट्रो का सहारा लेते हैं।

इसी बीच दिल्ली मेट्रो का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक यात्री ने अपना रेनकोट मेट्रो के कोच के अंदर ही सुखाने के लिए टांग दिया। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यात्री ने मेट्रो को कुछ देर के लिए अपना घर ही बना लिया हो।

मेट्रो में यात्री ने सुखाने के लिए टांगा रेनकोट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अभिषेक के हैंडल से 7 अगस्त को शेयर किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच में कई यात्री अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। उनके सामने मौजूद स्टील की रेलिंग पर किसी यात्री ने अपना रेनकोट टांग रखा है। आमतौर पर इसी रेलिंग को पकड़कर यात्री सफर करते हैं, लेकिन इस बार इसका इस्तेमाल रेनकोट सुखाने के लिए किया गया।

खास बात यह रही कि आसपास बैठे किसी यात्री ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। दिल्ली मेट्रो नहीं, बाप का घर।’ बारिश के मौसम में सामने आए इस अनोखे नजारे ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।be

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने जमकर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली में मुमकिन है।’ वहीं दूसरे ने कहा कि अब बस किचन की जरूरत है, फिर घर जैसा पूरा माहौल बन जाएगा। एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, ‘भाई चाय भी बना लेते।’ कई लोगों ने इस वीडियो को दिल्ली की रोजमर्रा की जिंदगी और बारिश के मौसम से जोड़कर देखा।

दरअसल, मानसून के दौरान भी लोग रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं और भीगे कपड़े, छाते और रेनकोट लेकर यात्रा करते हैं। ऐसे में इस यात्री का रेनकोट सुखाने का जुगाड़ लोगों को काफी मजेदार लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग दिल्ली मेट्रो के इस अनोखे ‘जुगाड़’ पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए