वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

VIDEO: विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- जंगलराज से पीछा छूट नहीं रहा

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बेचैन हैं, घबराहट में हैं और परेशान हैं। क्योंकि जंगलराज से उनका पीछा छूट नहीं रहा है।

अभिषेक सिंह

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक बार फिर से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने ताजे बयान में कहा कि तेजस्वी यादव बेचैन हैं, घबराहट में हैं और परेशान हैं। क्योंकि जंगलराज से उनका पीछा छूट नहीं रहा है। सिन्हा ने कहा कि उनके पिता जो न्यायालय द्वारा आर्थिक अपराधी हैं उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद वो मान लिए हैं कि बिहार की जनता को हम कितना भी भ्रमित कर लें, कितना भी सपना दिखा दें वो जंगलराज का जब तक नायक बैठा रहेगा, बिहार में विकास नहीं होगा। हत्या, अपहरण लूट का उद्योग पनपता रहेगा। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ता रहेगा। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि आपातकाल कांग्रेस के पाप का फल था और लोकतंत्र की हत्या थी। अब कांग्रेस के साथ यह जंगलराज वाले भी बैठ गए हैं। बातचीत में उन्होंने और क्या कुछ कहा यह आप वीडियो में देख और सुन सकते हैं।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव