उन्नाव पुलिस ने बाबा मिलन दास के हत्यारे का किया एनकाउंटर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में बाबा मिलन दास के हत्यारे का एनकाउंटर, 1 लाख के इनामी बदमाश इजराइल को पुलिस ने किया ढेर

Unnao Police Encounter: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साधु मिलन दास की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी इजराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। 1 लाख के इनामी बदमाश के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

अमन उपाध्याय

Unnao Police Encounter Baba Milan Das Murder Accused Israel: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने साधु मिलन दास की हत्या के मुख्य आरोपी इजराइल को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।

सोमवार तड़के हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश इजराइल को उस समय घेरा जब वह भागने की फिराक में था। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस और अपराधी के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

ताजपुर अंडरपास के पास हुई मुठभेड़

पुलिस प्रशासन को सटीक सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास का हत्यारा इजराइल अपने किसी साथी के इंतजार में गांव ताजपुर अंडरपास के पास खड़ा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। हालांकि, इजराइल ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें इजराइल गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई दरोगा की जान

इस एनकाउंटर के दौरान अपराधी इजराइल ने सीधे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली सब इंस्पेक्टर न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। हालांकि, इस मुठभेड़ में सिपाही विकास भदौरिया के हाथ में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक चाकू और एक तमंचा बरामद किया है।

क्या था बाबा मिलन दास हत्याकांड?

यह पूरा मामला 9 जून 2025 का है, जब उन्नाव के बांगरमऊ इलाके के घूरेटोला मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मंदिर के पास स्थित झोपड़ी में साधु मिलन दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इजराइल ने अपने साथियों के साथ मिलकर साधु की पीठ में खंजर घोंपकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया था और स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगा दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी जेपी सिंह ने मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया था।

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में पहले ही सक्रियता दिखाते हुए चार आरोपियों यामीन, शफी, लल्ली और अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी इजराइल और उसका एक अन्य साथी शानू लगातार फरार चल रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने इजराइल पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब फरार आरोपी शानू की तलाश में जुटी हुई है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव