दुनिया की सबसे गर्म जगह जहां 70 डिग्री तक पहुंच जाता है पारा, आम इंसान का रहना है मुश्किल  
टूर एंड ट्रैवल

दुनिया की सबसे गर्म जगह जहां 70 डिग्री तक पहुंच जाता है पारा, आम इंसान का रहना है मुश्किल

दुनियाभर में लोग गर्मी से परेशान रहते हैं। भारत में दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप लोगों को बीमार कर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां पर तापमान इतना अधिक होता है कि इंसान वहां नहीं रह सकते हैं।

प्रीति शर्मा
दुनिया की सबसे गर्म जगह का नाम ईरान का बंदर-ए-महशाहर है। इस जगह पर तापमान इतना हो जाता है कि लोगों का रहना भी मुश्किल है। साल 2015 जुलाई में यहां पर अधिकतम तापमान 74 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दुनिया की सबसे गर्म जगहों में अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान भी शामिल है। यहां पर औसत तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां सालभर 100 मिलीमीटर से भी कम बारिश होती है। इस जगह को सबसे गर्म माना जाता है।
सूडान के वाडी हाल्फा शहर में बारिश नहीं होती है। यहां पर औसत तापमान की बात करें तो यह 41 डिग्री तक रहता है। साल 1967 में इस जगह पर अधिकतम तापमान 53 डिग्री दर्ज किया गया था।
इसके अलावा कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली को भी दुनिया की सबसे गर्म जगहों में गिना जाता है। यहां पर साल 1913 में अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री दर्ज किया गया था। इतनी गर्मी आपको बीमार करने के लिए काफी है।
इजरायल के तिरात ज्वी के छोटा किबूज एशिया की सबसे गर्म जगह मानी जाती है। यहां पर साल 1942 जून में अधिकतम तापमान 54 डिग्री दर्ज किया गया था। सामान्य दिनों में इस जगह का तापमान 37 डिग्री रहता है।
इसके अलावा इथियोपिया की डल्लोल में 1960 के आसपास रोजाना औसत तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह धरती का सबसे अधिक औसत तापमान वाली जगह है। लीबिया में अजीजिया को भी सबसे गर्म स्थान का दर्जा मिला है।

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती