जापान के इस आईलैंड पर है बिल्लियों का राज, दुनियाभर से खिंचे चले आते हैं Cat Lovers  
टूर एंड ट्रैवल

जापान के इस आइलैंड पर है बिल्लियों का राज, दुनियाभर से खिंचे चले आते हैं Cat Lovers

दुनिया में कई अनोखी जगह है जहां पर इंसान जाने की इच्छा रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक आइलैंड ऐसा भी है जहां पर इंसानों नहीं बल्कि बिल्लियां राज करती हैं। यह जगह जापान में मौजूद है जो कैट लवर्स की फेवरेट है।

प्रीति शर्मा

Cat Island: जापान एक ऐसा अनोखा द्वीप है जहां आपको इंसानों से ज्यादा बिल्लियों की आबादी मिलेगी। यह जगह दुनियाभर के कैट लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है। इस अनोखे द्वीप का नाम आओशिमा है जिसे लोग कैट आइलैंड के नाम से भी जानते हैं। यहां पर हर गली, नुक्कड़ और घर के सामने आपको बिल्लियां आराम करते, खेलते और मस्ती करते हुए नजर आ जाएंगी।

सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर साल यहां कैट लवर्स घूमने के लिए आते हैं। एक समय पहले यह गांव मछली पकड़ने के लिए जाना जाता है जहां आज हजारों पर्यटक आते हैं। इंसानों और बिल्लियों की अनोखी दोस्ती देखने के लिए इस आइलैंड का रुख कर सकते हैं।

कहां है कैट आइलैंड

दक्षिण जापान के एहिमे प्रांत में स्थित आओशिमा एक गांव है जहां पर आज कैट लवर्स भारी संख्या में आते हैं। यह आइलैंड करीब 1 मील से भी कम लंबा  है और यहां कोई होटल या रेस्तरां नहीं है। लेकिन इस आइलैंड की खूबसूरती बल्लियों की वजह से है। यहां पर इंसानों से भी ज्यादा बिल्लियां पाई जाती हैं जिसकी वजह से यह आज एक टूरिस्ट हब बन चुका है।

कैसे बढ़ी बिल्लियों की संख्या

आओशिमा में पहले करीब 900 लोग रहते थे जिसमें कई लोग मछली पकड़ने का काम करते थे। नाव और बंदरगाह की समस्या से निपटने के लिए यहां पर लोगों ने बिल्लियां रखनी शुरू की। समय के साथ इस आइलैंड पर इंसानों की आबादी कम होने लगी और बिल्लियों की आबादी बढ़ती चली गई। आज भी इस आइलैंड पर कुछ बुजुर्ग निवास करते हैं।

इस आइलैंड पर प्राकृतिक शिकारी कम थे और मानवीय हस्तक्षेप भी न के बराबर होने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस आइलैंड पर फिलहाल 10 से भी कम लोग रहते हैं। वर्तमान में यहां पर 100 से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं और उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

कैट लवर के लिए यह आइलैंड किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा। इस आइलैंड पर आप भी घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर बिल्लियों को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। मछली पकड़ने वाली नाव पर बल्लियां यहां आराम फरमाती हुआ नजर आती हैं। कुछ बल्लियां खाली घरों से झांकती हैं और अपने जीवन से खुश नजर आती हैं। यहां आकर टूरिस्ट बिल्लियों के साथ मजे करते हैं और उनका वीडियो भी बनाते हैं।

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती