आशुतोष डुंबरे ने संभाला ठाणे पुलिस आयुक्त का प्रभार  
राज्य

आशुतोष डुंबरे ने संभाला ठाणे पुलिस आयुक्त का प्रभार

अक्सा अंसारी

ठाणे : भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आशुतोष डुंबरे (Ashutosh Dumbre) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह नगर ठाणे (Thane) के पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) का प्रभार संभाल लिया है। डुंबरे ने बृहस्पतिवार को जयजीत सिंह (Jaijit Singh) का स्थान लिया जिनका भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के तौर पर तबादला कर दिया गया था। 

डुंबरे पहले पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और फिर ठाणे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। प्रभार संभालने के बाद डुंबरे ने पत्रकारों से कहा कि वह ठाणे पुलिस आयुक्तालय से अपने पुराने जुड़ाव के कारण उससे परिचित रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी वह आयुक्तालय और शहर में मौजूदा स्थिति का अध्ययन करेंगे।

(एजेंसी)  

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक था तो शिंदे समूह के विधायक और मंत्री पद भी अवैध! कपिल सिब्बल की तीखी दलील