Image Google 
राज्य

ग्रेटर नोएडा : मॉर्निंग वॉक पर निकली लड़की का अपहरण, भड़के लोगों ने NH 91 पर किया विरोध प्रदर्शन

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव से एक अपहरण का मामला सामने आया है। सादोपुर गांव से सुबह वैन सवार कुछ बदमाशों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया है। यह छात्र मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। अपहरण करने के बाद यह वैन सवार बदमाश फरार हो गए। अपहरण का यह मामला सामने आने के बाद उस इलाके में हड़कंप मच गया। अपहरण के इस मामले का कड़ा विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।  इस विरोध प्रदर्शन की वजह से  NH 91 पर जाम हो गया। 

विरोध प्रदर्शन के वक्त पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया है। इस मामले के पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बच्चे सुबह 5 बजे उठकर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मॉर्निग वॉक करते हुए वे जब रेलविहार अच्छेजा के पास पहुंचे तो अच्छेजा गांव की तरफ से एक सफ़ेद रंग की वैन ने बच्चों को रोका और उनके साथ छेड़छाड करने लगे।

उस वक्र बच्चे शोर करने लगे। ऐसे में वैन सवार बदमाशों ने पहले उनकी छोटी बेटी को किडनैप करने की कोशिश की लेकिन वह बदमाशों के चंगुल से भाग गयी। लेकिन बड़ी बेटी उनके हाथ लग गयी और बदमाशों ने उसे जबरदस्ती वैन में डालकर फरार हो गए। 

प्रदर्शन स्थल पुलिस फ़ोर्स जारी अपने बेटी के अपहरण की खबर सुनने के बाद पुरे परिवार में कोहराम मच गया। इस वारदात से गुस्साए परिजनों ने दादरी-जीटी रोड पर जाम लगाया अब भी सैकड़ों लोग जीटी रोड पर बैठे हुए। इस घटना को देखते हुए मौके पर डीसीपी पहुंचे और वहां पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और अब वें जांच में डुबे है। परिजनों ने जल्द से जल्द बेटी को बरामद करने और बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।   

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव