इमोजी डे (फोटो.सोशल मीडिया)  
फोटो

World Emoji Day 2026: क्या आप कर रहे है इमोजी का सही इस्तेमाल, जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले Emojis का सही मतलब

Daily Emoji Meaning Guide: इमोजी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक जरिया है, जिसकी शुरुआत एक जापानी आर्टिस्ट ने 1999 में की थी। आज इसका इस्तेमाल अपनी फीलिंग को जाहिर करने के लिए किया जाता है। मैसेज भेजने के दौरान इमोजी न हो, तो अधूरा सा लगता है।

रीता राय सागर
🫠 इस मेल्टिंग फेश का मतलब है- शर्मिंदगी, असहज महसूस करना या गर्मी से परेशान होना। यह नया इमोजी Gen Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
💀 स्कल इमोजी का मतलब है- मैं हंस-हंसकर मर गया। Gen Z इसे मजेदार या बेहद फनी चीजों के लिए इस्तेमाल करते है, न कि मौत दिखाने के लिए।
😭 रोने वाले इस इमोजी का अर्थ है- बहुत ज्यादा दुख या कभी-कभी बहुत ज्यादा खुशी या इमोशनल होना। सोशल मीडिया पर इसे ओवररिएक्शन दिखाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
🔥 इस इमोजी को कोई चीज बेहद शानदार, ट्रेंडिंग या वायरल बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर किसी की तारीफ करने के लिए भी इसका खूब इस्तेमाल होता है।
🤡 इस जोकर वाले चेहरे का मतलब है- खुद की बेवकूफी पर मजाक उड़ाना या किसी को मूर्ख बताना। मीम कल्चर में यह काफी पॉपुलर है।
😂 बहुत जोर से हंसी आना- इस इमोजी का मतलब है किसी बात पर जोरदार हंसी आना। यह दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इमोजी में से एक है।
🙏 नमस्ते- हाथ जोड़े इस इमोजी का मतलब है धन्यवाद, सम्मान, प्रार्थना या अनुरोध। भारत में इसे अक्सर नमस्ते के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
❤️ रेड हार्ट- इसका इस्तेमाल प्यार, अपनापन और स्ट्रॉन्ग फीलिंग को जाहिर करने के लिए किया जाता है। यह सिर्फ रोमांटिक रिश्तों के लिए नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के प्रति स्नेह जताने के लिए भी इस्तेमाल होता है।
✨ चमचमाती सितारों वाली इस इमोजी को किसी चीज को खास, सुंदर या आकर्षक दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फैशन, ब्यूटी और सेलिब्रेशन पोस्ट में इसका खूब इस्तेमाल होता है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी