वर्धा

सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी, पाइप लाइन लीकेज, जलमय सड़क

नवभारत डेस्क

वर्धा. शहर से सटे बोरगांव (मेघे) ग्रापं क्षेत्र के वार्ड क्रं. 1 व 6 में पाइप लाइन लीकेज होने से सड़कें जलमय हो गई थी़  लीकेज के बाद सैकड़ों लीटर पेयजल बर्बाद हुआ़  पिछले तीन दिन से यह सिलसिला जारी हैं. परंतु सबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा़  शहर से सटे गांवों में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है.

परंतु उक्त पाइप लाइन काफी जीर्ण होने से आये दिन इसमें लीकेज आ रहे है़ पिपरी मेघे, बोरगांव मेघे सहित आसपड़ोस के गांवों में समस्या अधिक गंभीर होते जा रही है. इससे पेयजल की बड़ी मात्रा में बर्बादी हो रही है़ इस संबंध में कई बार शिकायतें, ज्ञापन देने के बाद भी मजीप्रा प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा़ ठंड के दिनों में पाइप लाइन के ज्वाइंड में दरारें आती है़  यह पाइप लाइन काफी जीर्ण होने से यह समस्या पैदा हो रही है.

वार्ड क्र. 1 व 6 के नागरिक त्रस्त 

बोरगांव मेघे के वार्ड क्रं. 1 व 6 में लीकेज से जनता त्रस्त हो गई़  इस संबंध में ग्रापं प्रशासन को सूचना देने के बाद भी उपाय योजना नहीं की गई़  नल आने के बाद सड़कों पर लीकेज का पानी जम जाता है़  इससे चलना भी मुश्किल हो रहा है़ सैकड़ों लीटर पेयजल रोज बर्बाद हो रहा है. इस ओर ध्यान देकर लीकेज की मरम्मत करने की मांग परिसर के नागरिक कर रहे है़.

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र