File Photo 
नासिक

नाशिक में डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार, देशी रिवाल्वर के साथ कारतूस बरामद

प्रभाकर दुबे

नाशिक: डकैती (Robbery) मामले में फरार आरोपी को नाशिकरोड पुलिस (Nashik Road Police) ने हिरासत में ले लिया है। उसके पास से एक देशी रिवाल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। नाशिकरोड पुलिस थाने (Nashik Road Police Station) के पुलिस नाईक विशाल पाटिल ने गुप्त जानकारी के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

आरोपी के जेलरोड स्थित जलकुंभ के पास आने की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे, पुलिस निरीक्षक गणेश न्यायदे, राजू पाचोरकर, पुलिस उपनिरीक्षक योगेश पाटिल, हवलदार अनिल शिंदे, मनोहर शिंदे, विशाल पाटिल, अविनाश देवरे, विष्णु गोसावी, सोमनाथ जाधव, राकेश बोडके, केतन कोकाटे, कुंदन राठौड़ आदि ने जेलरोड परिसर में जाल बिछाया। 

कैनॉल रोड पर संदिग्ध के दिखाई देने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम उपनगर के फर्नांडिस वाड़ी निवासी राहुल अजय उज्जैनवाला (21) बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान

हम बहुत शर्मिंदा हैं...अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां, 10 साल के बिछड़े भाई ने निभाई रस्म

आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; 17 को फैसला!