File Photo 
नागपुर

दुरंतो में कार्गो पार्सल सेवा शुरू, नागपुर और मुंबई के लोगों को होगा फायदा

नवभारत डेस्क

नागपुर. रेलवे और डाक विभाग के संयुक्त उपक्रम गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो पार्सल सेवा गुरुवार को ट्रेन नंबर 12290 दुरंतो एक्सप्रेस में नागपुर और मुंबई के बीच शुरू की गई. इस सेवा में विभिन्न प्रकार के पार्सल डाक विभाग द्वारा बुक और वितरित किए जाते हैं और रेल विभाग द्वारा परिवहन किए जाते हैं.

ग्राहकों को डोर स्टेप बुकिंग और डोर स्टेप डिलीवरी मिलेगी. यह सेवा विशेष रूप से ई-कॉमर्स कंपनियों, फार्मा कंपनियों, रेडीमेड कपड़ा कारखानों, इंजीनियरिंग सामान के निर्माताओं, मोटर वाहनों के पुर्जों, उपभोक्ता उत्पादों आदि के लिए फायदेमंद होगी. इस सेवा का मुख्य आकर्षण सामग्री को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए ढंके हुए और सील बंद बक्से के माध्यम से पेलेटाइजेशन और परिवहन है.

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पीएस खैरकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक रुपेश चांदेकर, सीनियर डीसीएम कृष्णनाथ पाटिल, नागपुर रीजन की पोस्ट मास्टर जनरल शोभा मधाले, एमबी गजभिए आदि उपस्थित थे.

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया