मुंबई मेट्रो की फोटो  (सोर्स: नवभारत फोटो)
मुंबई

MMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री

MMRDA Metro Line: MMRDA मेट्रो नेटवर्क ने 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान रचा। मात्र 179 दिनों में 5 करोड़ नए यात्री जुड़े और रोजाना औसत 2.79 लाख लोग सफर कर रहे हैं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

MMRDA Mumbai Metro Crosses 30 Crore Passengers: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) द्वारा संचालित मेट्रो नेटवर्क ने 30 करोड़ यात्रियों का ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है। 3 अगस्त 2026 को यह आंकड़ा पूरा हुआ। इसमें मेट्रो लाइन 2 ए, लाइन 7, लाइन 2 बी चरण-1 और लाइन 9 चरण-1 शामिल हैं। यह उपलब्धि तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन के रूप में मुंबईवासियों के मेट्रो पर बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।

इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि आखिरी 5 करोड़ यात्री सिर्फ 179 दिनों में दर्ज किए गए। इस दौरान औसत दैनिक यात्री संख्या 2.70 लाख से बढ़कर 2.79 लाख हो गई, यानी 3.35% की वृद्धि। सप्ताहांत, छुट्टियों और मौसम के बावजूद यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती रही।

9 नए स्टेशन जुड़े

7 अप्रैल 2026 को मेट्रो लाइन 2बी चरण-1 और लाइन 9 चरण-1 शुरू होने से नेटवर्क में 9 नए स्टेशन जुड़े। इससे कनेक्टिविटी मजबूत हुई और यात्री संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल 2022 को मेट्रो लाइन 2 ए और 7 के उद्घाटन के साथ सेवा शुरू हुई थी। तब से यात्री संख्या लगातार बढ़ी है।

  • 50 लाख: 17 सितंबर 2022

  • 1 करोड़: 27 जनवरी 2023

  • 5 करोड़: 20 सितंबर 2023

  • 10 करोड़: 28 मई 2024

  • 15 करोड़: 4 जनवरी 2025

  • 20 करोड़: 4 अगस्त 2025

  • 25 करोड़: 5 फरवरी 2026

  • 30 करोड़: 3 अगस्त 2026

इस तरह पहले 50 लाख यात्रियों की तुलना में अब दैनिक सवारी लगभग 9.4 गुना बढ़ गई है। वहीं 10 से 15 करोड़ के चरण की तुलना में दैनिक यात्रियों में 23% से अधिक की वृद्धि हुई है।

सीएम,डीसीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 30 करोड़ यात्री सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि आधुनिक और सतत सार्वजनिक परिवहन पर मुंबईवासियों के विश्वास के 30 करोड़ प्रमाण हैं। निर्बाध और आधुनिक परिवहन ही भविष्य की मुंबई की पहचान बनेगा।

एकनाथ शिंदे का संकल्प

उपमुख्यमंत्री और एमएमआरडीए अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा, यह आंकड़ा मुंबईवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि विश्वस्तरीय मेट्रो सेवाओं को ठाणे सहित पूरे एमएमआर क्षेत्र के हर कोने तक पहुंचाया जाए। वह दिन दूर नहीं जब पूरा एमएमआर निर्बाध मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

वहीं एमएमआरडीए महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा, यह उपलब्धि हजारों इंजीनियरों, कर्मचारियों और यात्रियों के भरोसे का नतीजा है। मेट्रो अब मुंबईकरों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी है। यही विश्वास हमें और बड़ा नेटवर्क बनाने की प्रेरणा देता है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना