बांग्लादेशी गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई के घाटकोपर में पकड़े गए 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, साल 2024 में ऐसा रहा आंकड़ा

महाराष्ट्र में पिछले कुछ महीनों से लगातार एटीएस की टीम के साथ महाराष्ट्र पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर रही है। इस मामले में रविवार को घाटकोपर से भी गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र में पुलिस ने अवैध तरीके से राज्य में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन लिया है। इस एक्शन के तहत पुलिस और एटीएस टीम ने अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अब खबर आ रही है की मुंबई के घाटकोपर में पुलिस ने एक बार फिर अवैध बांग्लागेशियों पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

मुंबई में घाटकोपर ईस्ट से पुलिस ने नाला सोपारा में अवैध रूप से रहने के आरोप में चार नाबालिगों सहित 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि ये गिरफ्तारियां पिछली गिरफ्तारी से मिली जानकारी के आधार पर की गई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद उन्हें और अन्य अवैध प्रवासियों के बारे में और जानकारी मिलेगी।

पुलिस ने दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश कलदते ने बताया, "घाटकोपर पुलिस स्टेशन ने 10 दिसंबर को भीमनोदर जंक्शन पर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान..."

10 दिसंबर को नागरिक को केस दाखिल कर गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें कार्रवाई करते हुए इस बात का खुलासा किया था। इस पर पुलिस की टीम ने 5 पुरुष, 4 महिला और 4 छोटे बच्चों को मिलाकर कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जांच में उनके बांग्लादेशी होने का खुलासा हुआ। बताया गया कि वे सभी यहां काम के सिलसिले में आए थे। मामले में आगे की जांच चल रही है।

2024 के बांग्लादेशियों के आंकड़े

आपको बताते चले कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन लोगों को वापस डिपोर्ट करने करती है लेकिन कार्रवाई में देरी के कारण डिपोर्ट में काफी समय लग जाता है। इस साल 2024 में नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए विदेशी और बांग्लादेशी नागरिकों का आंकड़ा कुल 653 है। इनमें से 47 बांग्लादेशी पुरूष है 52 बांग्लादेशी महिलाएं हैं। इनमें से अब तक केवल 14 को ही डिपोर्ट किया जा चुका है।

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान

हम बहुत शर्मिंदा हैं...अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां, 10 साल के बिछड़े भाई ने निभाई रस्म

आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; 17 को फैसला!