File Photo 
चंद्रपुर

चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही में बाघ के हमले में चरवाहा गंभीर रूप से घायल

नवभारत डेस्क

सिंदेवाही. एफडीसीएम सिंदेवाही वन रेंज के जाटलापुर(बडा) कंपार्टमेंट क्रमांक-168 (गडमोशी बिट) में बाघ के हमले में एक 50 वर्षीय चरवाहा घायल हो गया. सूत्रों के अनुसार सिंदेवाही के दिलीप भिवाजी रेपकवार(50) मवेशियों को चराने के लिए जंगल के पास गए थे. तभी बाघ ने अचानक उन पर हमला कर घायल कर दिया. 

इस बीच, वामन बोरकर जाटलापुर और सचिन बोरकर जाटलापुर दोपहिया वाहन पर जाटलापुर (बडा) गांव जा रहे थे. तभी बाघ से कुछ दूरी पर दिलीप रेपकवार को गंभीर रूप से घायल देखा गया. 

दोनो ने शोर मचाते हुवे घायल दिलीप रेपकवार को बाघ के चंगुल से बाहर निकाला और तुरंत दोपहिया वाहन पर सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल ले आए. सिंदेवाही के ग्रामीण अस्पताल में डा. बी एम कुलसंगे ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर जखमी होने से शासकिय अस्पताल चंद्रपुर में रेफर किया. इस अवसर पर सिंदेवाही एफडीसीएम वनविभाग की वी पी धुर्वे उपस्थित थीं. इस संदर्भ में सिंदेवाही एफडीसीएम वनपरिक्षेत्र के एल एम जिंतलवाड से संपर्क करने पर संपर्क नही हो पाया. 

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव